इन घरेलू उपायों से पाएं मौसमी खांसी से निजात

इन घरेलू उपायों से पाएं मौसमी खांसी से निजात

सेहतराग टीम

बदलते मौसम के साथ हमारे बीच कई तरह की बीमारियां भी आती हैं। उनमें सबसे ज्यादा सर्दी-खांसी की समस्या देखने को मिलती है। वैसे तो यह समस्या काफी सामान्य है लेकिन देखते ही देखते खांसी काफी परेशान करने लगती है। लेकिन अगर हम कुछ घरेलू उपाय अपनाएं तो इस समस्या से निजात पाया जा सकता है। तो आइए जानते हैं बदलते मौसम में क्या करने से हम अपने सेहत का ख्याल रख पाएंगे।

पढ़ें- किडनी स्टोन को ऐसे करें खत्म, जाने क्या है रामबाण इलाज

  • गर्म पानी पीने से आपका मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ता है, मगर इससे भी ज्यादा यह सूखी खांसी को खत्म करने में असरदार होता है। दिन में अगर आप 3 बार गर्म पानी पी लेंगे तो आपको खांसी में काफी राहत मिलेगी।
  • मुलेठी की चाय भी आपको सूखी खांसी से आराम दिला सकती है।
  • अदरक और नमक से आपको सूखी खांसी से निजात मिल सकती है। इसके लिए आप 1 अदरक लीजिए और इसमें थोड़ा-सा नमक लगाकर इसका सेवन करें। यह उपाय आपकी खांसी को भी ठीक करेगा, साथ ही आपके गले को भी साफ करेगा।
  • हल्दी वाल दूध सूखी खांसी को ठीक करने के लिए बहुत कारगर है। इसका सेवन आपको रात को सोने से पहले करना है।
  • भाप आपको तुरंत और प्रभावी परिणाम भी दे सकती है। गर्म पानी की भाप एक सरल घरेलू उपाय है जिसे आप किसी भी समय फॉलो कर सकते हैं। यह कोल्‍ड और खराश से लड़ने में मददगार है।

 

इसे भी पढ़ें-

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए कैसी हो डाइट?

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।